
चित्रकूट ब्रेकिंग-श्रावण मास की हरियाली अमावस्या मेले पर धर्म नगरी चित्रकूट में उमड़ा आस्था का रेला। देश भर से पहुंचे दस लाख से अधिक श्रद्धालु मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मंदाकिनी नदी में स्नान के बाद लगा रहे भगवान कामदगिरि की परिक्रमा।यूपी का चित्रकूट और एमपी का सतना जिला प्रशासन मेला व्यवस्था को चौकस करने में जुटा।तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर मंदाकिनी के रामघाट और कामदगिरि परिक्रमा मार्ग को सीसीटीवी कैमरे से किया गया है कवर।