सुनील शेट्टी ने गुटखा किंग कहे जाने पर व्यक्त की नाराजगी, पढ़ें पूरी खबर
May 11, 2022, 2:35 PM
Suniel Shetty Gutka King: सुनील शेट्टी को हाल ही में ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया गयाl दरअसल उन्हें गुटखा किंग के तौर पर टैग किया गया थाl इसके साथ इस बात के लिए उन्हें लताड़ लगाई थी कि वह एक टोबैको ब्रांड को एंडोर्स करते हैंl दरअसल एक यूजर ने होर्डिंग का फोटो शेयर किया थाl इसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाह रुख खान नजर आ रहे हैंl उस पोस्टर को ट्विटर पर शेयर करते हुए गलती से सुनील शेट्टी को टैग कर दियाl दरअसल वह अजय देवगन को करना चाहता थाl
सुनील शेट्टी को टैग कर यूजर ने लिखा है, ‘अ गुटका किंग्स ऑफ इंडिया, आपके बच्चों को शर्म आनी चाहिए कि आप देश को गलत दिशा में ले जा रहे हैंl भारत को कैंसर देश बनाने की ओर आगे मत ले जाओ बेवकूफोंl’ जैसे ही सुनील शेट्टी का ध्यान इसपर गयाl उन्होंने लिखा, ‘भाई तू अपना चश्मा ठीक कर लें या इसे बदल देंl’ इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने की इमोजी भी शेयर की हैl
Hello @SunielVShetty Sorry it was just mistagged and i didn't mean to hurt you bhai, lot of love. It should be (@ajaydevgn) As I am your fan you name ups always first in tag 😝
अपनी गलती को स्वीकार करते हुए यूजर ने सुनील शेट्टी से क्षमा मांगी और लिखा, ‘हेलो सुनील शेट्टी, मैं क्षमा चाहता हूं कि यह गलती से टैग हो गया हैl मैं आपको हर्ट नहीं करना चाहता था भाईl ढेरों प्यारl यह अजय देवगन क लिए हैl मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूंl इसकी वजह से आपका नाम हैशटैग में पहले आता हैl’
हाल ही में अक्षय कुमार को भी इसे लेकर जमकर ट्रोल किया गया थाl अक्षय कुमार ने अपने प्रशंसकों से क्षमा मांगी और ब्रांड से अपने आपको अलग कर लिया थाl अक्षय कुमार ने लिखा था, ‘मैं आपसे क्षमा चाहता हूंl मैं अपनी और क्षमा चाहता हूं कि पिछले कुछ दिनों से मैंने आपको दुख पहुंचाया हैl मैं किसी भी प्रकार के टोबैको ब्रांड को एंडोर्स नहीं करता हूंl मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूंl मैं अपने कदम पीछे खींचता हूंl मैंने तय किया है कि उस एंडोर्समेंट से आई रकम मैं किसी अच्छे कॉज में दे दूंगाl’