बालों की चमक को छीन सकती हैं यह चीजें

अगर आपके बाल घने और शाइनी हों तो आपका लुक बहुत अट्रैक्टिव हो जाता है, पर रूखे बेजान और डैमेज बाल आपके लुक को पूरी तरह से खराब कर देते हैं. सभी लड़कियां अपने बालों को चमकदार बनाने के लिए महंगे-महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. जिनमें केमिकल की भरपूर मात्रा मौजूद होती है. केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बालों की चमक खत्म हो जाती है. आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करने से आपके बालों की नेचुरल चमक खत्म हो सकती है. 

1- कुछ लोग अपने बालों को धोने के बाद सुखाने के लिए  हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं. हेयर ड्रायर से निकलने वाली हीट बालों को डैमेज कर सकती है. जिससे बाल टूटने लगते हैं. हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनिंग  बालों की नेचुरल चमक को खत्म कर देते हैं. 

2- डेंड्रफ के कारण भी बाल डैमेज होकर टूटने लगते हैं. डेंड्रफ बालों की चमक को खराब कर देता है.  

4- कई लोग अपने बालों को काला करने के लिए हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं. जिससे बालों की नेचुरल चमक खत्म हो जाती है. अपने बालों की चमक बरकरार रखने के लिए हमेशा अल्कोहल युक्त हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें.