आम आदमी पार्टी प्रेसवार्ता

एंकर :-आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर उर्फ रावण सहारनपुर की जेल में बंद हैं । आम आदमी पार्टी ने कभी भी हिन्दू-मुसलमान और हिंसा फैलाने का काम नही किया । राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने कहा कि यूपी सरकार ने केजरीवाल को चंद्रशेखर से मिलने नहीं दिया। केजरीवाल को रोककर योगी सरकार ने अपनी तानाशाही का सबूत दिया है । बीजेपी सहारनपुर में नफरत की दीवार को बढ़ाना चाहती है।

वीओ — संजय सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देवरिया काण्ड का खुलासा पुलिस या फिर किसी अफसर नहीं किया बल्कि उसका खुलासा करने वाली एक 10 साल की एक बालिका है । संजय सिंह ने कहा कि देवरिया काण्ड में कौन-कौन लोग शामिल हैं, सरकार को इसका खुलासा करना चाहिए । उन्होंने कहा कि योगी सरकार की मंत्री कह रहीं हैं कि संस्था की मान्यता 2017 में खत्म कर दी गई थी । संजय सिंहने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यह सच है तो फिर घटना के 3 दिन पहले तक पुलिस लड़कियों को वहां क्यो छोड़ती रही । प्रतापगढ़, देवरिया, हरदोई, सुल्तानपुर आदि कई अन्य जिलों से भी लड़कियों के गायब होने की सूचनाएं आ रही हैं । संजय सिंह ने कहा कि मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना की जांच किसी निष्पक्ष संस्था से कराकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

उन्होंने कहा कि यूपी के सभी संरक्षण गृहों की हाईकोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि सरकारी संरक्षण में ये सारा घिनौना कृत्य चल रहा था । सरकार और पुलिस से आप न्याय की उम्मीद नहीं कर सकते हैं । एक महिला अफसर लंबे समय से एक ही पद पर तैनात है । जांच एजेंसियां भ्रमित हो सकती हैं, लेकिन कोर्ट की निगरानी में होनी वाली जांच से न्याय मिलने का पूरा भरोसा है । उन्होंने कहा कि देवरिया जैसे मामले पूरे प्रदेश से सामने आ रहे हैं । यह केवल देवरिया का मामला नही है ।

बाईट — संजय सिंह, राज्यसभा सांसद, आम आदमी पार्टी