
हरदोई। एसपी राजेश द्विवेदी ने आठ दारोगा सहित 14 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। कानून- व्यवस्था अधिक मज़बूत बनायें जाने को लेकर एसपी ने फेरबदल किया है। पुलिस लाइन से 8 उपनिरीक्षकों को थानों में तैनाती मिली है। महिला आरक्षी सहित 6 आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है। एसपी ने दारोगा सहित सभी 14 पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए है।