आईजी लक्ष्मी सिंह ने निरीक्षण में परखी हरदोई पुलिस की व्यवस्था

हरदोई: पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) लखनऊ परिक्षेत्र श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा जनपद हरदोई में वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं एवं पुलिस लाइन में एमटी, आर्मरी, बैरक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति को लेकर स्थानीय महिलाओं के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना। शाम को आईजी लखनऊ के लिए रवाना हुईं।