
हरदोई पुलिस ने गौ तस्कर की 25 लाख की संपत्ति कुर्क की है। गैंगस्टर एक्ट में वांक्षित अनीश ने आपराधिक कृत्य में संलिप्तता से संपत्ति अर्जित की है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा गठित गैंगस्टर सेल ने कुर्की की कार्रवाई की है। जिला अधिकारी अविनाश कुमार के आदेश पर गौकश अनीश की गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) में संपत्ति कुर्क की गई है। गौकश अनीश टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ का रहने वाला है। पुलिस ने गाजे-बाजे के साथ गौकश अनीश पर कुर्की की कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी बघौली के नेतृत्व में पुलिस ने पुलिस ने गौकश अनीश के गोपामऊ के मोहल्ला लाल पीर में स्थित मकान व इनोवा कार की कुर्की की है। गौ तस्कर अनीश पर हरदोई के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी राजेश द्विवेदी की कार्रवाई से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधियों में दहशत मच गई है।