राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में “एक जनपद-एक उत्पाद” कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए

आज मुझे बहुत खुशी है, लोगों का उत्साह प्रदेश के लिये बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है-

जब मैं जबलपुर जाता था तो नर्मदा नदी मे शिवलिंग मिलते थे-

आज जब में लखनऊ आया तो यहां के प्रदर्शनी में एक काउंटर पर बांदा के केन नदी के पत्थर रखे थे, तो मुझे नर्मदा की याद आ गयी-

देश की प्रगति में यूपी के लोगों का हमेशा योगदान रहा है-

अभी तक 45 भारत रत्न दिये गये, इनमें से 11 विभूतियों का जन्म यूपी में हुआ-

यूपी ने सबसे ज्यादा PM दिये हैं-

यूपी प्रतिभा वाला प्रदेश है, अनेक साहित्यकार मुंशी प्रेमचन्द्र, सूर्यकांत व कबीर सहित अनेक साहित्यकार यूपी ने ही दिया है-

देश का सबसे बडा रेल नेटवर्क भी यूपी में है-

उत्तर प्रदेश से चुनाव जो लड़ता है उसे प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलता है, ऐसी है उत्तर प्रदेश की धरती-

उत्तर प्रदेश प्रतिभा वाला प्रदेश है, इसलिए योगी सरकार के प्रयास की सराहना करता हूँ-

उत्तर प्रदेश में ताजमहल है, कई नदियाँ हैं, सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, ऐसी कई चीजें उत्तर प्रदेश में हैं जो प्रदेश को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना सकता है-

उत्तर प्रदेश के बिना देश की कल्पना करना अच्छा नही है-

उत्तर प्रदेश के विकास से ही देश का विकास हो सकता है-