
पहले राष्ट्रपति कोविंद आज शुक्रवार सुबह 09:30 बजे राजधानी पहुंचे, एयरपोर्ट पर राज्यपाल रामनाइक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा डॉ दिनेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। यहां से उन्हें सीधे राजभवन और फिर कार्यक्रम स्थल इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लाया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति करीब छह घंटे यहां राजधानी में बितायेंगे।
सबसे पहले राष्ट्रपति ‘ओडीओपी एक्झिविशन’ का अवलोकन करेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ओडीओपी समिट का शुभारम्भ राष्ट्रपति सुबह 11:00 बजे करेंगे।शाम 3:30 बजे राष्ट्रपति का दिल्ली वापसी का प्रोग्राम तय है। ओडीओपी समिट कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद राष्ट्रपति कोविंद राजभवन वापस आयेंगे और भोजन करने के बाद नई दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगे।
इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद प्रबुद्ध हस्तियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। एमएसएमई और खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी के अनुसार राष्ट्रपति समिट में लाभार्थियों को करीब 800 करोड़ रुपये के ऋण वितरित करेंगे और चुने हुए लाभार्थियों को ऋण पत्र सौंपेंगे।
जैसा कि कार्यक्रम था अब राष्ट्रपति महोदय के हाथों से 75 जनपदों के लाभार्थियों को 1000 करोड़ का ऋण वितरित किया जाना था, उससे पहले कई कम्पनियों जैसे ‘अमेजन’ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज आदि ने सरकार की और से मुख्यसचिव एवं अन्य अधिकारियों के साथ एमओयू हस्ताक्षरित कर आदान प्रदान किया। राष्ट्रपति महोदय के हाथों ओडीओपी के टोलफ्री नम्बर और ओडीओपी की बेबसाइट का शुभारम्भ हुआ, एक बटन दबाकर उन्होंने इन सुविधाओं को जनता को समर्पित किया।
इसके उपरान्त राष्ट्रपति महोदय ने कानपुर के अतुल शर्मा को 35 लाख, उन्नाव के मोईन खान को 7.50 लाख एवम् लखनऊ के मोहित वर्मा को 10 लाख के ऋण के चेक प्रदान किये। साथ ही राष्ट्रपति ने डिजिटल टेक्नीक का उपयोग कर एक बटन दबाकर पूरे प्रदेश के लाभार्थियों के खातों में 1006.94 करोड़ रुपये का कुल ऋण वितरित किया।