योगी के विधायक और मोदी के सांसद नहीं आए जनता के काम

आवासीय बुजुर्ग महिला लालती देवी धरने पर बैठी थी युवाओं ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ

हरदोई—- योगी के सरकार में विधायक और सांसद जनता से हुई बहुत दूर, माधौगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुरुसठ नगर पंचायत के मोहल्ला सुभाष नगर की भूमिहीन और असहाय बुजुर्ग महिला लालती पत्नी सरजू प्रसाद अपनी टूटी झोपड़ी में रहने को मजबूर है, जनता के जनप्रतिनिधि उसके पास एक बार भी देखने नहीं गए, उसने खुद धरने पर बैठ कर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की,,

लेकिन कुछ भी नहीं हुआ,,ना तो जनप्रतिनिधि ही आगे आये और ना ही अधिकारी, उसके बाद वहां के ग्रामीणो ने ही उस बुजुर्ग महिला की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाएं जो कि Facebook पर लोगों ने इसकी चर्चा की है