
सीतापुर। जनपद के मानपुर थाना क्षेत्र में तालाब में सिंघाड़े की बेल लगा रहे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक तालाब में डुबकी लगा कर बेल रोप रहा था और ज्यादा देर तक सांस न रोक पाने के चलते उसकी मौत हो गई।
मानपुर के बजेहरा नसीरपुर में 35 साल का विनय कुमार कश्यप को गांव के दक्षिण में बने तालाब में डूबकी लगा कर सिंघाडे़ की बेल लगा रहा था। और थोड़ी- थोड़ी देर में सुस्ताने के लिए बाहर आ जा रहा था। जब डूबकी लगाने के बाद वह काफी देर तक बाहर नही निकला तो मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गांव के कुछ अन्य लोगों की मदद से तालाब में गोता लगा कर तलाश शुरू की गई। कई घंटे के बाद विनय का शव तालाब की सतह से बाहर निकाला गया। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।
सीतापुर में मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ चोर, मौत
सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि तालाब में सिंघाड़े की कुछ ही बेल लगाना शेष थी जिसके लिए वह तालाब में उतरा और वापस नही आया।