बिहार की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में पति का नाम आने के बाद मंजू ने अपने पद से इस्तीफा दिया। मामले में पति का नाम सामने आने के बाद से ही उन पर (वर्मा पर) उंगली उठाई जा रही है।

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि मंजू वर्मा अगर मुजफ्फरपुर बालिका आश्रय गृह यौन शोषण कांड में संलिप्त पाई गईं या उनके खिलाफ कुछ भी पाया गया तो उनसे इस्तीफा देने को कहा जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के सभी आश्रय गृहों को प्रत्यक्ष तौर पर चलाने का निर्णय लिया है। साप्ताहिक जन सभा कार्यक्रम ‘लोक संवाद’ के दौरान कुमार ने पत्रकारों से यह बात कही।