
टेलीविजन का हिट सीरियल ‘नागिन’ हमेशा से लोगों का फेवरेट रहा है. पहला सीजन से लेकर दूसरे सीजन तक इसमें लोगों को कई तरह के टविस्ट देखने को मिले हैं. सीजन 2 की सफलता के बाद अब सीजन 3 भी धूम मता रहा है. दर्शकों का कहना है कि इसमें आने टविस्ट के कारण ही इस सीरियल का मजा दोगुना हो जाता है.
पिछले दिनों सीरियल में देखा गया कि घर में बात फैला दी है कि बेला के मां बनने की खबर हर शख्स को मालूम हो जाती है. वहीं दूसरी तरफ माहिर को ये बात सुनकर गहरा धक्का लगता है. माहिर को छोड़कर ये खबर सुनकर एंडी सहगल और उसकी पत्नी सुमित्रा बेहद खुश हो जाते हैं. वहीं सुमित्रा बेला की हेल्थ को लेकर परेशान हो जाती है और अनु को कहकर डॉक्टर को घर पर बुलाकर चेकअप करने के लिए कहती है.
हालांकि यह पहला मौका नहीं है कि सुमित्रा बेला को लेकर इतनी परेशान नजर आई हों. माहिर से शादी करने से पहले ही बेला और सुमित्रा की बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई थी. बता दें कि आने वाले दिनों में इस सीरियल में कुछ ऐसा होने वाला है कि न सिर्फ दर्शकों को बल्कि बेला को भी तगड़ा झटका लगने की उम्मीद है.
जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में सुमित्रा की असली पहचान बेला के सामने आने वाली है. दरअसल सुमित्रा इंसान नहीं बल्कि चुड़ैल है, जोकि नागमणी के लिए इंसानी रूप लेकर सहगल परिवार में दाखिल हुई है. वहीं दूसरी तरफ नागरानी बेला ने भी ये कसम खा रही है कि वह नागमणि को कोई नुकसान नहीं होने देगी. ऐसे में धीरे-धीरे सुमित्रा बेला की सबसे बड़ी दुश्मन बन जाएगी और आने वाले दिनों में बेला की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.