
Punjab Election Result 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। अभी तक के रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी को 90 सीट मिल सकती हैं। पंजाब राज्य पुनर्गठन (1966) के बाद राज्य में किसी पार्टी को सर्वाधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। इससे पहले 1992 में कांग्रेस को 87 सीटें मिली थीं।
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भगवंत मान को सीएम फेस बनाया है। चुनाव उन्हीं के नाम पर लड़ा गया। मतगणना से पूर्व भगवंत मान ने गुरुद्वारा श्री मस्तुआना साहिब में माथा टेका और जीत के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब के सुनहरे भविष्य और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की है।
ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਮਸਤੂਆਣਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ…ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੁਨਿਹਰੇ ਭਵਿੱਖ ਅਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ… pic.twitter.com/0BXDaZV4w5
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 10, 2022
आम आदमी पार्टी को मिली शानदार जीत पर कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी को बधाई दी है। कहा कि वह पंजाब की जनता के मैंडिड को स्वीकार करते हैं। बता दें, नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी से चुनाव मैदान में हैं और वह पीछे चल रहे हैं।
The voice of the people is the voice of God …. Humbly accept the mandate of the people of Punjab …. Congratulations to Aap !!!
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) March 10, 2022
नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कांग्रेस के तमाम दिग्गज पीछे चल रहे हैं। अधिकांश मंत्री चुनाव हार रहे हैं। शिअद के प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख एवं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पीछे चल रहे हैं।
पंजाब के पूर्व सीएम एवं पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह पूरी विनम्रता के साथ लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं। लोकतंत्र की जीत हुई है। पंजाबियों ने सांप्रदायिक और जातिगत रेखाओं से ऊपर उठकर मतदान कर पंजाबियत की सच्ची भावना दिखाई है। कैप्टन ने आप व भगवंत मान को शुभकामनाएं दीं।
I accept the verdict of the people with all humility. Democracy has triumphed. Punjabis have shown true spirit of Punjabiyat by rising and voting above sectarian and caste lines.
Congratulations to @AAPPunjab and @BhagwantMann.— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) March 10, 2022
शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने भगवंत मान को शानदार जीत पर बधाई दी। कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। सुखबीर ने कहा कि हम पूरे दिल से और पूरी विनम्रता के साथ पंजाबियों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं।
शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कहा, मैं उन लाखों पंजाबियों का आभारी हूं जिन्होंने हम पर और शिअद-बसपा कार्यकर्ताओं को उनके निस्वार्थ परिश्रम के लिए भरोसा दिया। उन्होंने हमें जो भूमिका सौंपी है, उसमें हम नम्रता के साथ उनकी सेवा करते रहेंगे।
We whole-heartedly & with total humility accept the mandate given by Punjabis. I am grateful to lakhs of Punjabis who placed their trust in us & to to SAD-BSP workers for their selfless toil. We will continue to serve them with humility in the role they have assigned to us. 1/2
— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) March 10, 2022
पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्डा ने कहा कि हम पंजाब के लोगों का धन्यवाद करते है। जिन्हाेंने हमें ये प्यार दिया है। चड्डा ने कहा जिन लोगों ने वोट नहीं दिया हम उन लोगों का भी धन्यवाद करते हैं। पार्टी सबसे के लिए काम करेगी। उन्हाेंने कहा कि पंजाब के लोग जिस उम्मीद के साथ उन्हें ले सत्ता में लेकर आ रही है उस पर खरा उतरा जाएगा।