शहीदों की पुण्य स्मृति में जुटा प्रतिभागियों का हुजूम

@. 3000 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रतिभा संग्राम 2018 में हिस्सा
@. ख़राब मौसम के बावजूद बच्चों में दिखा उत्साह
@. बखरी डीएसपी बन्दना परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर की बच्चों का उत्साहवर्धन

बखरी, बेगूसराय:

मौसम  विपरीत था, लेकिन हौसलों को पंख लग चुके थे , जिद थी तो बस सबसे आगे निकल जाने की , रेस में करीब तीन हजार धावक थे , मगर, कोई किसी से कम नहीं था। लक, लेबर और चांस का महामुकाबला सम्पन्न हो चुका है। प्रतिभागियों की किस्मत कागज के पन्नों में बंद हो चुकी है। अब इंतजार है लक, लेबर और चांस में बाजी मारने वाले रणबांकुरों के नाम की घोषणा का।

शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित प्रतिभा संग्राम 2018 में प्रतिभागियों की हिस्सेदारी ने हर किसी को चौंका दिया। श्री फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस मेगा क्विज कांटेस्ट में लगभग तीन हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस कांटेस्ट के लिए दो सेंटर बनाए गए थे। महंत भरत दास महाविद्यालय, रामपुर के केंद्राधीक्षक एडवोकेट मधुसूदन महतो और उत्क्रमित उच्च विद्यालय, घाघरा के केंद्राधीक्षक एडवोकेट गौरी कांत ठाकुर की मॉनिटरिंग में एग्जाम शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।

डीएसपी वंदना कुमारी ने दोनों सेंटरों में जाकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है। हम उनके अंदर छिपे उस टैलेंट को समझ पाते हैं जो करियर बनाने में मददगार साबित हो सकती है। बखरी नगर पंचायत की चेयरमेन सरिता साहू ने भी सेंटर पर पहुचकर बच्चों का हौसला बढ़ाया और आयोजक को शुभकामनाएं दी। बखरी एसएचओ संजय कुमार और एएसआई नवीन कुमार पुलिस टीम के साथ एग्जाम सेंटर की मॉनिटरिंग करते रहे। एग्जाम कंट्रोलर विष्णुदेव मालाकार ने सख्ती से निष्पक्ष एग्जाम पूरा करवाया।

आयोजन में श्री फाउण्डेशन के प्रेम कुमार, मुख्य परीक्षा नियंत्रक विष्णुदेव मालाकार ,  सहायक परीक्षा नियंत्रक राजू रंजन सिन्हा, अनुमंडल संयोजक एसएम बेग बखरी, गढ़पुरा और नावकोठी के संयोजक अजय गुप्ता, शशिकांत प्रसाद वर्मा, जमील अहमद, इन्द्रदेव सिंह, ब्राइट कम्प्यूटर के डायरेक्टर संजय कुमार सिंह, डा मनीष कुमार, नील कमल, राम सुखित सहनी, द्रवेश्वर सहनी, रूपा देवी, सोनी देवी, रूबी देवी, हमारी नजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन राय, गोविंद साह, दिलीप साह, पंकज साह, आजाद खान, रंजन भाई, जैकी भाई एवं अन्य अतिथि शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका सराहनीय रही।

श्री फाउंडेशन के प्रेम कुमार ने बताया कि तीन ग्रुप में आयोजित इस परीक्षा की मेधा सूची अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रकाशित की जाएगी। प्रत्येक समूह से प्रथम पांच यानी कुल 15 सफल प्रतियोगियों को एक वर्ष तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रत्येक समूह से मेधा अंक के आधार पर बीस प्रतियोगियों यानी कुल 60 को सम्मानित किया जाएगा। अनुमंडल स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अधिक से अधिक छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित कराने वाले कुल 9 संस्थानों को सजग संस्थान के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस क्विज कांटेस्ट में कुल 2815 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।