
ऐश्वर्या राय बच्चन को आप सभी जल्द ही फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन -1’ में देखने वाले हैं। अब इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है जो बहुत बेहतरीन है। आप देख सकते हैं फिल्म के पोस्टर में ऐश्वर्या का लुक काफी इम्प्रेसिव लग रहा है। इसे देखने के बाद एक्ट्रेस के फैन्स दिल खोलकर उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। आप सभी को बता दें कि ऐश्वर्या राय के लुक के खुलासा के साथ ही साथ फिल्म के रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।
जी दरअसल मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम के निर्देशन में बनने वाली ‘पोन्नियिन सेलवन -1’ के फैन्स इसे 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आप सभी को यह भी बता दें कि यह फिल्म हिंदी सहित तमिल,तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। फिलहाल ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘पोन्नियिन सेलवन -1 (Ponniyin Selvan- I First Look)’ का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “द गोल्डन एरा 30 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगा”।
View this post on Instagram
इसी के साथ ही उन्होंने इस फिल्म से जुड़े सभी को-स्टार टैग किया है। आप देख सकते हैं पोस्टर में ऐश्वर्या ब्राउन सिल्क साड़ी पहने और गोल्डन ज्वैलरी कैरी किए हुए वह एकमद क्विन लग रही हैं। आप सभी को बता दें कि इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या राय लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रह ही हैं। जी दरअसल ऐश्वर्या राय को आखिरी बार परदे पर साल 2018 में फिल्म फन्ने खां में देखा गया था।