
हरदोई: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे गृह युद्ध की दहशत हरदोई में भी देखना को मिल रही है। हरदोई की दो बेटियां यूक्रेन में एमबीबीएस की छात्रा है। दोनों अभी वहीं पर फंसी हुई हैं। दोनों परिवारों का कहना है कि हमारी लिए इस समय सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। समझ नहीं आ रहा करें तो करें क्या। हम लोग बहुत परेशान हैं। बस किसी तरह बेटी वापस आ जाए। हम लोग सरकार से गुहार लगा रहे हैं हमारी बच्ची को वापस ले आएं।
हरदोई के सांडी ब्लाक के रहने वाले महेंद्र यादव जो पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैं, उनकी बेटी वैशाली भी यूक्रेन में फंसी हुई है उसने सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो डाला है जिसमें वहां के हालात वैशाली बता रही है