टीवी की नागिन ने लगातार 6 घंटे तक किया ‘तांडव’, देंखे वीडियो…..

टीवी जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री सुरभि चंदना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वही इन दिनों वो नागिन 6 को लेकर चर्चाओं में छाई हुई हैं. तेजस्वी प्रकाश के साथ सुरभि भी एकता कपूर के मशहूर सीरियल का भाग हो सकती हैं. नागिन 6 में अभिनेत्री का किरदार कितना बड़ा है. इस बारे में अभी तक कुछ साफ़ नहीं हो पाया है. लेकिन हां, जो भी है वो अपनी भूमिका के लेकर बहुत मेहनत कर रही हैं.

बता दे कि तांडव करना बच्चों का खेल नहीं है. ये एक ऐसी कला है, जिसमें महारत हासिल करने के लिये बहुत संघर्ष करना होता है. सुरभि चंदना ने अपने इंस्टाग्राम पर नागिन 6 के सेट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो त्रिशूल लिये तांडव करती नजर आ रहीं हैं. डांस करते हुए अभिनेत्री के हाव-भाव जबरदस्त हैं तथा उसमें उनकी मेहनत भी स्पष्ट झलक रही है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

वही वीडियो में सुरभि के साथ वी पर्ल पुरी भी दिखाई दिए, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अभिनेत्री के साथ वो भी नागिन-6 का भाग होंगे. हैरान कर देने वाली बात ये है कि सुरभि ने स्टेज पर 6 घंटे तक निरंतर तांडव किया, जो किसी भी कलाकार के लिये बिल्कुल सरल नहीं है. लेकिन सुरभि ने सारी चीजें साइड करते हुए केवल अपने काम पर ध्यान दिया. वही सुरभि की ये कला देखने के पश्चात् हर कोई उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहा है. हालांकि, सुरभि ने अपनी इस मेहनत का पूरा श्रेय उनकी टीम को दिया है. सुरभि लिखती हैं कि 6 घंटे तक निरंतर तांडव करना बहुत कठिन था, मगर यदि टीम अच्छी हो तो सब हो जाता है. सुरभि ने वीडियो के साथ ये कैप्शन साझा कर सच में मन खुश कर दिया. आप सुरभि को नागिन-6 में देखने के लिये उत्साहित हैं ना? वही सुरभि के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे है.