हरदोई में आज नामांकन के 6वें दिन 6 लोगों ने दोपहर तक नामांकन किया, हालांकि अभी 3 बजे तक का समय है और भी लोग नामांकन कर सकते है।

हरदोई में आज 156 सदर विधानसभा से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नितिन अग्रवाल 3 मर्तबा पहले ही भी इस ही सीट से विधायक रह चुके है। 2008 में वो उपचुनाव के बाद पहली मर्तबा विधायक बने थे।

सदर से ही कांग्रेस प्रत्याशी आशीष सिंह सोमवंशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आशीष सिंह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे हैं इसके अलावा वह लंबे वक्त से कांग्रेस का परचम जनपद में बुलंद करते हैं आशीष का यह पहला चुनाव है।
सांडी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी प्रभाष कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया वह 2017 में पहली मर्तबा बीजेपी के सिंबल पर

सांडी से विधायक चुने गए थे पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा करते हुए 2022 के चुनावमे भी उन्हें प्रत्याशी बनाया है। सांडी से ही बीएसपी के प्रत्याशी कमल वर्मा ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है उनका यह पहला चुनाव है।

संडीला विधानसभा से सपा और सुभासप के गठबंधन के प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है सुनील का भी यह पहला चुनाव है। चंद्रशेखर रावण की पार्टी आज़ाद पार्टी से अख्तर गाज़ी ने अपना नामांकन दाखिल किया है।