श्रद्धा आर्या ने हनीमून का नया वीडियो किया शेयर, जबरदस्त अंदाज में आई नजर

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। श्रद्धा अक्सर हस्बैंड राहुल नगल के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए कई फोटोज एवं वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जो कि बीते दिनों मालदीव में उन्होंने हनीमून मनाते हुए शूट किया था।

वही इस वीडियो में श्रद्धा राहुल के साथ हनीमून पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं। कभी दोनों पूल में नहाते हुए नजर आ रहे हैं तो कभी बीच किनारे दौड़ लगाते तथा फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट का लुत्फ़ उठाते नजर आ रहे हैं। श्रद्धा हनीमून के पलों को मिस कर रही हैं तथा इसका पता उनके कैप्शन से चलता है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

वही श्रद्धा ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, क्या हम अच्छे वक़्त को वापस ले आएं? श्रद्धा हाथों में चूड़ा पहनी हुई नजर आ रही हैं। कभी बिकिनी तो कभी स्विमवियर में उनका मस्तमौला अवतार देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी श्रद्धा ने हनीमून के समय के कई वीडियो तथा तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा किए थे जिनमें बिकिनी में उनका ग्लैमरस अवतार देखकर प्रशंसक उनके दीवाने हो गए थे। आपको बता दें कि श्रद्धा तथा राहुल ने नवंबर 2021 में दिल्ली में धूमधाम से शादी की थी। शादी की तस्वीरें एवं वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।