सलमान खान को सांप ने काट, हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज

नई दिल्ली: सलमान खान को बीती रात सांप ने काट लिया है. उस वक्त वह अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस पर थे. सांप के काटने के बाद सलमान खान को इलाज के लिए तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. अभी उनकी हालत ठीक है. बताया जा रहा कि सांप जहरीला नहीं था, जिससे ज्यादा दिक्कत नहीं हुई.

जहरीला नहीं था सांप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांप ने सलमान के हाथ पर काटा है और यह घटना पिछली रात 3.30 बजे के आसपास की है. सांप के काटने के बाद सलमान को तुरंत एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज तत्काल प्रभाव के साथ शुरू हो गया. जिस सांप ने उन्हें काटा है वह जहरीला नहीं था, जिससे उन्हें कोई खतरा नहीं हुआ.

डिस्चार्ज हुए सलमान खान

रातभर ट्रीटमेंट के बाद सलमान खान को 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया है. इस वक्त वह अपने फॉर्म हाउस पर आराम कर रहे हैं. उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है. वह बहुत तेजी रिकवर कर रहे हैं. इस खबर के बाद सलमान खान के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. हालांकि, फैंस के लिए ये राहत की बात है कि सलमान की सेहत को कोई खतरा नहीं हैं.

सलमान खान की फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार सलमान खान फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने बहनोई आयुष शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर किया था. सिनेमाघरों में रिलीज इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया. अब सलमान खान फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में कैटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी.