
हरदोई के सांडी विधानसभा में विशाल जाटव सम्मेलन का हुआ आयोजन, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने हजारों की संख्या में मौजूद भीड़ को संबोधित किया, बीजेपी सरकार पर मुख्य अतिथि ने जमकर साधा निशाना, मिठाई लाल भारती ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए बीजेपी को हटाना बहुत जरुरी है, दलित -पिछड़े समाज के लोग सपा के साथ है|
दलित -पिछड़ा समाज बीजेपी सरकार को उखाड़ कर फेंक देगा, जिसको सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव टिकट देंगे वही उस सीट पर जीत दर्ज करेगा, यूपी की जनता 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जनता चुनाव में बीजेपी सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी, मिठाई लाल भारती ने कहा कि बहुजन समाज की दो बस बसपा और सपा है, जिसमें बसपा की बस धीमी और सपा की बस गतिमान है, बहुजन समाज इस बार सपा को वोट देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगा, अखिलेश यादव जिसे टिकट देंगे वही प्रत्याशी जीत हासिल करेगा, बहुजन समाज के लोग सपा पर भरोसा करते है, बीजेपी सरकार को बहुजन समाज के लोग उखाड़ फेंकने का काम करेंगे, सपा में सिर्फ महिलाओं का सम्मान होता है, बीजेपी के लोग बलात्कार,और महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करने में विश्वास रखते है, हाथरस की बेटी का सम्मान बलात्कार के बाद हत्या और रात में मिट्टी के तेल से आग लगाकर किया जाता है, महिलाओं का सम्मान बीजेपी के लोग पंचायत चुनाव में कपड़े फाड़ कर करते है, उन्नाव में कुशवाहा समाज की बेटी के साथ बलात्कार हुआ लेकिन डिप्टी सीएम केशव मौर्य कुछ नहीं कर पाए, विधायक भी,मारने वाला भी,बलात्कार करने वाला भी एक ही जाति का है, महिलाओं की बात करने वाले बीजेपी के लोगों को चूल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए, कोरोना -काल में लॉक डाउन के दौरान एक बेटी अपने पिता को लेकर बिहार में जा रही थी, उस बेटी की दर्दनाक हत्या कर दी जाति है, सपा नेता अखिलेश यादव ने उस बेटी के परिजनों को एक लाख रुपये की चेक देकर सहायता की थी, बीजेपी का चाल -चरित्र अब जनता जान चुकी है, डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री के सामने स्टूल पर बैठते है|
पिछड़ो का बीजेपी में इस तरीके से सम्मान किया जाता है, गाय को माता बीजेपी के लोग इस तरह से मानते है, गाय सड़क पर कटकर मर रही है, बीजेपी सरकार उनके लिए खाने का इंतजाम नहीं कर पा रही है, गाय की सेवा यादव और दलित समाज करता है, चुनाव के समय बीजेपी आईटी,ईडी,सीबीआई,मीडिया के लोगों का प्रयोग करेंगी, सपा के लोग बीजेपी के छापों से डरने वाले नहीं है, यूपी में महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी से त्रस्त जनता ने बीजेपी को हटाने का मन बना लिया है, बीजेपी की बात करना पैदल चलने के बराबर है, कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव अंबेडकर वाहिनी जितेंद्र वाल्मीकि पचनू ने भी संबोधित किया, विशाल जाटव समाज सम्मेलन की अध्यक्षता जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने की, सांडी विधानसभा से संभावित प्रत्याशी सतेंद्र कुमार पानू ने विशाल जनसभा का आयोजन किया, कार्यक्रम में मुख्य रुप से नीरज अवस्थी,मुकुल सिंह आशा,रियासत अली,वीरेंद्र सिंह वीरे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.