पीएम मोदी के कार्यक्रम से वापस आ रही सुरक्षाकर्मियों की बस की ट्रक से टक्कर

हरदोई के लखनऊ -हरदोई मार्ग पर बुधवार की सुबह प्रयागराज से वापस आ रही महिला कांस्टेबलों से भरी बस की भिड़ंत ढाबे पर खड़े ट्रक से हो गई।

बस में सवार 5 महिला आरक्षियों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गई जानकारी होने पर एसपी अजय कुमार हरदोई मौके पर पहुंचकर घायल महिला कांस्टेबलों को जिला अस्पताल भिजवाया।