सावन का पहला सोमवार, मंदिरों में शिवभक्तों का लगा तांता

एंकर –सावन के पहले सोमवार पर से शहर के शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया है, बड़े मंदिरों में मध्य रात्रि से ही जलाभिषेक शुरू हो गया, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर जल, दूब, बेलपत्र व धतूरा चढ़ाया, मंदिर हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंज उठे हैं, भजन कीर्तन शुरू हो गया है, सुबह से ही श्रद्धालुओं भारी संख्या में मंदिरों में जुटने लगे हैं।

यूं तो जनपद में काफी सारे ऐसे शिव मंदिर हैं जिनकी अपनी अलग ही मान्यता है, लेकिन उन्हीं मंदिरों में से कुछ मंदिर खास हैं। जिनमें से एक है GT रोड स्थित अचलेश्वर मंदिर,,,, बताते हैं कि इस मंदिर में मौजूद शिवलिंग स्वतः ही प्रकट हुई थी, जो कि कुदरती रंग बदलती है, इसके अलावा सावन के हर सोमवार को इस मंदिर में महाकालेश्वर की पालकी निकाली जाती है, जिसमें भक्तगण हिस्सा लेते हैं, सावन के पहले सोमवार को ही आसमान जमकर गरजते हुए बरस गया, लेकिन भक्तों में इस बारिश का कोई असर नहीं दिखा और भक्त लगातार कांवड़ लेकर आये व पालकी में शामिल हुए हैं। वहीं शिव मंदिरों में जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है, तो वहीं भारी वाहनों की भी शहर एंट्री नहीं है।

बाइट –दीपक वार्ष्णेय (शिवभक्त)
बाइट –सुमित यादव (कांवड़ियां)