
anchor—–हरदोई। प्रदेश की पुलिस यूँ तो अपने कारनामों को लेकर आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती है। हर रोज़ लोगों के आरोप प्रत्यारोप पुलिस वालों पर व उनकी कार्यशैली पर लगना मानों आम हो चुका है। घूसखोरी, वर्दी का रौब दिखाकर गरीबों को परेशान करने जैसे मामले भी अक्सर सुनने को मिल ही जाते हैं, मगर बात जब यौन शोषण की हो तो मामला चौका देने वाला जरूर बन जाता है।
ऐसा ही शर्मसार कर देने वाला एक मामला संज्ञान में आया है।जहां विगत कई वर्षो से दरोगा द्वारा एक अनाथ छात्रा को शादी के नाम पर इस्तेमाल किया जा रहा था। जब पीड़िता गर्भवती हुई और एक बच्ची को जन्म दिया, तब दरोगा अपना पीछा छुड़ा कर रफू चक्कर हो लिया, आज पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है।
बच्ची को पिता का दर्जा दिलाने की लगा रही गुहार
v.o–1—-हरदोई जिले के थाना मझिला के उप निरीक्षक राजेश यादव ने एक ऐसा कृत किया जिससे पूरा पुलिस महकमा शर्मसार हो गया है।हरदोई के जीडीसी कॉलेज की एक अनाथ छात्रा को विगत लंबे समय से यौन शोषण कर उसे अपनी शादी किये बिना ही अपनी पत्नी की तरह रख रहा था आरोपी दरोगा।इतना ही नहीं हर रोज़ अपनी हवस पूरी करने के लिए उसका शोषण करता था।शादी की बात करने पर पीड़िता को बहला फुसला कर अपने चंगुल में फंसाये था आरोपी। आज जब पीड़िता ने गर्भ धारण किया तो आरोपी ने उसे गर्भपात करने की सलाह दी।पीड़िता ने ऐसा करने से जब इनकार किया और बच्ची को जन्म दिया।तब आरोपी दरोगा फरार हो निकला।जिसके बाद पीड़िता की लिखित तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वहीं पीड़िता ने अपनी बच्ची को पिता का दर्जा दिलवाए जाने की गुहार भी एसपी से लगाई है।
छात्रा जिसका नाम रिद्धि त्रिपाठी है की तबियत काफी बिगड़ गई थी जिसके कारन उसको जिला अस्पताल से पुलिस सुरक्षा में रात ही में एम्बुलेंस से लखनऊ रिफर कर दिया गया है—जहाँ उसकी बच्ची का इलाज चल रहा है—
क्या कहते हैं एसपी
v.o–2—इस मामले की विधिवत जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी, की पीड़िता की तहरीर पर आरोपी दरोगा राजेश यादव के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उनका तत्काल प्रभाव से निलंबन कर दिया गया है।इसी के साथ उन्होंने बताया कि विगत 6 दिनों से आरोपी दरोगा थाने से गैर हाजिर चल रहा है।कहा कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है जल्द ही तलाश कर उसके ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बाईट—-बिपिन कुमार मिश्रा—-पुलिस अधीक्षक हरदोई