
सीतापुर बदल रहे मौसम के मिजाज से बीमारियों ने अपने पांव पसारना शरू कर दिया है । जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है । सोमवार को मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है । खासकर सर्दी , खांसी , ब्लड प्रेशर , डायरिया और लकवाग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ी है । चिकित्सक अधिकारी पुलिस लाईन डा साद सावधानी बरतने की सलाह दे रहे है । प्रभावित होने लगा है । सीजनल बीमारियां तो बढ़ी ही , साथ में बच्चों में कोल्ड डायरिया की शिकायत देखने को मिल रही है ।
जिला अस्पताल के ओपीडी में सीजनल बीमारियों के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है । मौसम के बदलते मिजाज से बुजुर्गों को अपने शरीर को तापमान के अनुसार सहज कर पाने में काफी कठिनाई हो रही है । बार बार बदल रहे मौसम से लोगों में ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादा रही है जिसमें अब काफी बदलाव आया है । ऐसे में लोग तापमान के अनुसार शरीर को ढाल नहीं पा रहे है । बच्चों को हो रहा कोल्ड डायरिया जिला अस्पताल के सीएमएस डा . एके अग्रवाल ने बताया कि तापमान में हो रहे बदलाव से सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों में देखी जा रही है खांसी बुखार जैसी समस्याएं बढ़ी है ।
अस्पताल में प्रतिदिन ऐसे बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं । जिनमें कोल्ड डायरिया की शिकायत देखी जा रही है । बीते सप्ताह से लगातार मौसम बदल रहा है जिसके चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है । मरीजों को समुचित उपचार के लिए चिकित्सकों को नियमित ओपीडी करने का निर्देश दिया गया है चिकित्सक बदलते मौसम और तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव का असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा सुबह – शाम ठंड व दोपहर में धूप से निकल रही कभी बदली तो कभी तेज धूप के चलते लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है । लेकिन बदले मौसम से लोगों का स्वास्थ्य मे न बरतें लापरवाही डा शाद ने बताया कि ऐसे मौसम में ब्लड प्रेशर के मरीजो को खास दिक्कत आती है अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से लकवा , ब्रेन स्ट्रोक की बीमारियां होने की आशंका अधिक रहती है । बुजुर्गो व ब्लड प्रेशर के मरीजों को लापरवाही नही करनी चाहिए । सुबह मार्निंग वाक थोड़ा देर से निकलना चाहिए ।