
- तबादले के एक साल बाद भी नही हुई कोहना चौकी से रवानगी.
- अवैध वसूली को लेकर चर्चा में कोहना पुलिस चौकी
सीतापुर। बीते एक साल से अधिक समय से पहले तबादला होने के बाद भी शहर कोतवाली इलाके में आरक्षियों की रवानगी नही हुई है। यह आरक्षी अपने चौकी क्षेत्रों में जमकर अवैध वसूली कर रहे है। बीते 23 सितंबर 2020 को एसपी ने कोतवाली में तैनात आरक्षियों का तबादला किया था जिसमे कोहना इलाके में तैनात राजू सरोज सिपाही का अपराध शाखा मे हुआ था। लेकिन कुछ समय ट्राफिक ट्रेनिंग करने के बाद शहर को कोहना चौकी मे फिर से आ गये है।
बीते लगभग चार साल से अधिक समय से तैनात है इसी चौकी मे सिपाही पूरे इलाके में जमकर अवैध वसूली कर रहा है। धारा 151 से लेकर मारपीट की वारदातों हो या फिर मीट की दुकांने सब पर उसकी वसूली करने के किस्से आम हुए है । अब चाय व पान की दुकानों पर सुनाये जा रहे है। वर्तमान समय का आलम यह है कि कोहना पुलिस चौकी पर प्रभारी कोई भी हो लेकिन वसूली का काम राजू सिपाही द्वारा ही किया जाता है।
गैर कानून कारोबारियों से मासिक व साप्ताहिक वसूली करके लगातार उनको संरक्षण दे रहा है तो इसकी जानकारी समय समय पर पुलिस अधिकारियेां को दी जाती रही है कप्तान ने राजू सिपाही का तबादला किया है उसके एक साल से ऊपर हो चुका है उसकी रवानगी नही हुई है अखीर क्या है इसी चौकी से लगाव आरक्षी राजू सरोज की कार्यशैली तेज तर्रार पुलिस अधिक्षक आरपी सिंह के ईमानदारी व निष्ठा पर भी सवालिया निशान लगा रही है।