बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर महिला कांस्टेबल की मौत

एंकर–अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने ई रिक्शा को रौंदा दिया ,जिससे ई रिक्शे में सवार महिला कांस्टेबल की मौत हो गई । वहीं ई रिक्शा चालक घायल हो गया ,जिसको जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वही ट्रक चालक टक्कर मार कर भागते समय रेलवे रोड की टुकान में जा घुसा।  ट्रक चालक को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया है।

घटना  थाना बन्ना देवी के रसलगंज इलाके की है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक रसलगंज के पास ई रिक्शा को रौंद दिया, जिससे उसमें सवार हेड कांस्टेबल रानी की मौत हो गई , वहीं तेजी से भागने के चक्कर में ट्रक चालक रेलवे रोड के बाजार अब्दुल करीम चौरीहे  में घुस गया, जहां बनी दुकानों को नुकसान पहुंचाया, पास में ही पुलिस की ओपन चौकी भी थी, यहां 24 घंटे पुलिस कर्मी तैनात रहते है। मौके पर ट्रक चालक को पकड़ लिया गया । महिला हेडकांस्टेबल नोएडा में तैनात है , वहीं महिला कांस्टेबल रानी कासगंज के अमांपुर की रहने वाली है।

बाइट – भाई जी, व्यापारी 

बाइट -विशाल पाण्डे, क्षेत्राधिकारी प्रथम