

करें दिन में 3 बार इस तरीके को अपनाएं।
2. एप्पल साइडर विनेगर
कई वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में कारगार है खासकर जो पिंपल्स का कारण बन सकते हैं। इसकी मदद से अंडरआर्म्स में होने वाली फुंसियों की वजह से सूजन को भी काम करने में मदद करेगा। क्योंकि इसमें मौजूद स्यूसिनिक एसिड होता है जो पिंपल्स के साथ धब्बों को भी सही करता है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं इसका मिश्रण –
– 2 चम्मच पानी और 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लें। दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें।
– 5 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। और फिर धो लें।
– हफ्ते में 3 से 4 बार इसे लगाएं। आराम मिलेगा।
3.एलोवेरा और गुलाब जल
एलोवेरा सिर्फ एक नहीं अनेक दवा के रूप में काम आता है। इसमें सल्फर और सैलिसिलिक एसिड होता है। जिससे पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम करता है। शोध में भी यह साफ हो चुका है कि सैलिसिलिक एसिड की मदद से फुंसियों को कम करने में मदद मिलती है। इसका मिश्रण बनाने के लिए
– 2 चम्मच एलोवेरा और 1 चम्मच गुलाब जल लें।
– दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। – अंडरआर्म पर इसे 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
– 10 मिनट बाद साफ पानी से धोकर कपड़े से पोंछ लें।
– दिन में 2 बार जरूर लगाएं। चाहे तो रोज भी लगा सकते हैं।