जिला पंचायत सदस्य रंगरेलियां मनाते पकड़कर धुना

एंकर –अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र की स्वर्ण जयंती नगर के दिल्ली सहारा अपार्टमेंट के एक मकान में देर रात जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह पाली को महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया गया, उसकी खूब पिटाई की, फिर पुलिस को सौंप दिया। उससे तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। महिला के पति ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है।

वीओ 1 –अलीगढ़ में रंगरेलियां मनाने के लिए एक घर में घुसे जिला पंचायत सदस्य को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इग्लास क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य का नाम रविन्द्र सिंह पाली है। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घटना थाना क्वार्सी के स्वर्ण जयंती नगर स्थित दिल्ली सहारा अपार्टमेंट की है। पति उमेन्द्र के अनुसार उसे अपनी पत्नी पर शक था, और इसे लेकर वह चोरी छिपे इसकी सीआईडी करा रहा था।

पति उमेन्द्र के घर से बाहर जाने पर देर रात जिला पंचायत सदस्य उमेन्द्र के घर में घुस गया। वहीं उमेन्द्र को इस बात की भनक पड़ने पर परिजनों को बुला लिया और दरवाजा खोलने पर दोनों आपत्तिजनक अवस्था में मिले, इसके बाद जिला पंचायत सदस्य की जमकर पिटाई हुई, और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं परिजनों का कहना है कि जब उसे पकड़ा गया तो उसने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिससे परिजन बाल बाल बच गये।

रविन्द्र पाली इग्लास में वार्ड 30 से जिला पंचायत सदस्य है, और इग्लास के कारस गांव में रहता है,बसपा से जुड़ा हुआ इसे बताया जा रहा है, वहीं महिला का मायका इग्लास क्षेत्र में ही है, इसके चलते महिला से पाली के प्रेम संबंध बन गये। पति उमेन्द्र ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के मेरी पत्नी से अवैध संबंध थे, काल डिटेल निकलवाने पर पूरा मामला सामने आ जाएगा। उमेन्द्र मे बताया कि अक्सर जब घर से बाहर रहने पर पीछे से घर पर बुलाती थी, और सोने की मेरी जंजीर दे रखी थी, इस बारे में मैने पत्नी पर शक होने पर उस पर नजर रखी। और अंजान व्यक्ति के घर में घुसने पर सूचना मिलने पर परिजनों के साथ पहुंच गया। उमेन्द्र ने बताया कि उसकी शादी 2011 में हुई थी , और एक बेटा भी है।

बाइट –उमेन्द्र (पति)

वीओ 2–खबर पाकर पहुंची पुलिस ने रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया और इससे अल्टीमेट पिस्टल बरामद कर लिया। हंगामा होने पर पुलिस रविंद्र को थाने ले आई। डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।

बाइट –अजय साहनी (एसएसपी, अलीगढ़)

RANGRELIYA

BYTE-AJAY SAHANI SSP