
-पहले इमामबाड़े की बिल्डिंग में चलता था इस्लामिया
एंकर-मजहब के नाम पर खुले स्कूलों के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान आते ही शिक्षा विभाग के अफसरों ने स्कूल खंगालना शुरू कर दिया है हरदोई के बावन कस्वे में प्राइमरी विद्यालय इस्लामिया में संचालित होना पाया गया है बताया जाता है कि यह विद्यालय लगभग 50 साल पुराना है।
वीओ-1
सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद एटा का निरीक्षण किया था निरीक्षण में उन्होंने पाया कि प्राइमरी के विद्यालय में इस्लामिया शब्द लगा था इसलिए उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में किसी जात मजहब के नाम पर स्कूल नही चलने दिए जाएंगे। इस विद्यालय से इस्लामिया शब्द को हटाने का आदेश भी जारी किया। इसी क्रम में अपने जिले में भी इस्लामिया स्कूल ढूंढे जाने लगे।
ढूंढने के दौरान बावन कस्बे के मोहल्ला खेड़ा पर प्राइमरी विद्यालय इस्लामिया के नाम से चलता हुआ पाया गया इसकी बिल्डिंग कुछ सालों पहले बनी है इससे पहले यह विद्यालय इमामबाड़ा में चलता था। बावन कस्बे के नवाब रहे सैयद कम्मू मियां ने लगभग 50 साल पहले इसकी शुरुआत इमामबाड़े में कराई थी उसके बाद उनके बेटे सैय्यद अनिशुल हसन ने इस विद्यालय की देखरेख की। बाद में सरकारी बिल्डिंग खेड़े पर तैयार हो गयी जहां पर यह विद्यालय संचालित होने लग।इस प्रकरण में अब तक किसी जिम्मेदार ने जानकारी करके कार्यवाई करना उचित नही समझा और आंख कान बन्द किये बैठे रहे।
रिपोर्ट आशीष कुमार सिंह हरदोई