
एंकर –अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर ने मेयर पर अभद्रता कर डंडे से पीटने का लगाया आरोप, घटना के संबंध में एसएसपी से की लिखित शिकायत, एसएसपी ने पूरे मामले की जाँच सीओ सिविल लाइन को सौंपी, मेयर फुरकान अहमद के खिलाफ अपार्टमेंट की पार्किंग में अतिक्रमण की सीएम तक कर चुके एएमयू प्रोफेसरशिकायत, मेयर से अपनी जान का खतरा बता रहे हैं एएमयू प्रोफेसर डॉ० नसीम अहमद खां। 
वीओ 1–दरअसल एएमयू के वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर डॉ० नसीम अहमद खां की पत्नी जेबा सिद्दीकी भी एएमयू के केमिस्ट्री विभाग में प्रोफेसर हैं। डॉ० नसीम ने बताया कि मेयर बनने से पहले मुहम्मद फुरकान ने शमशाद मार्केट स्थित अफताब हॉल के सामने अलीग हाइट्स अपार्टमेंट बनवाया था। 16 फ्लैट के अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर एक फ्लैट 2014 में उन्होंने खरीद लिया। पार्किंग में कार खड़ी करने की जगह दी गई थी। मगर कुछ समय बाद जगह घिरती चली गई।
उनकी कार के लिए स्थान नहीं बचा। आरोप लगाया कि एक तिहाई हिस्सा मेयर ने घेर लिया है। इनकी पांच-छह गाड़ियां खड़ी होती हैं, एक ऑफिस भी बना रखा है। जिसकी स्थानीय प्रशासन के अलावा मुख्यमंत्री तक की गई। शासन स्तर से कार्रवाई की कवायद शुरू हुई तो दूसरा पक्ष दबाव बनाने लगा। इधर मेरे खिलाफ एएमयू वीसी, प्रॉक्टर से भी शिकायत कर दी।
दस दिन पूर्व प्रोफ़ेसर की कार क्षतिग्रस्त कर दी। प्रोफेसर ने बताया कि शनिवार की शाम साढ़े चार बजे उन्हें पार्किंग में बुलाया गया। जहाँ मेयर के साथ सात-आठ लोग थे, जो गाली-गलौज करते हुए हमलावर हो गए। घबराकर वह फ्लैट की ओर भागे तो मेयर ने डंडा फेंककर मारा, जिससे पैर में चोट आयी। इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर पड़ताल की। तहरीर देने सिविल लाइंस थाने भी गए, मगर इंस्पेक्टर से मुलाकात नहीं हो सकी। जिसके बाद एसएसपी से भी शिकायत की है, जिसमें उन्होंने जाँच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, वहीँ प्रोफ़ेसर ने अलीगढ़ के मेयर मोहम्मद फुरकान से अपनी जान का खतरा बताया है, उनका कहना है क्योंकि उन्होंने मेयर द्वारा किये गए अतिक्रमण की शिकायत करते हुए आवाज उठाई है जिसे वह दबाना चाहते हैं।
बाइट –प्रोफेसर डॉ० नसीम अहमद खां (पीड़ित शिकायतकर्ता, एएमयू)
वीओ 2–वहीँ अलीगढ़ एसएसपी अजय साहनी ने एएमयू प्रोफ़ेसर द्वारा दी गई शिकायत पर जाँच कर कार्रवाई की बात कही है।
बाइट –अजय साहनी (एसएसपी, अलीगढ़)