
जिले में पीएम केयर्स फंड से लखनऊ रोड स्थित सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय और जिला चिकित्सालय में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है वहीं एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से जिला महिला चिकित्सालय में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है जिसका लोकार्पण शहाबाद बीजेपी विधायिका रजनी तिवारी ने किया और उन्होंने कहा के मेडिकल कॉलेज का जल्द निर्माण पूरा होने के बाद जिले वासियों को लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी वही जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने की कवायद में प्लांट स्थापित हुए हैं साथ ही टीकाकरण भी तेजी से हो रहा है