चोरी का ट्रक बरामद

एंकर –अलीगढ़ की थाना बन्नादेवी पुलिस ने चोरी के ट्रक को अलीगढ़ में कबाड़ी के यहां कटवाने लाए तीन चोरो को गिरफ्तार कर उनके हवाले से चोरी की टाटा 407 बरामद की है, पुलिस पकड़े गए चोरो से पूछताछ कर तरह की अन्य घटनाओं के वारे के जानकारी करने में जुटी है।

वीओ –अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक नगर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना मिली कि कुछ चोर एक टाटा 407 को चोरी करके लाये है, जिसे बेचने के लिये ले जा रहे है, प्राप्त सूचना पर बन्नादेवी पुलिस ने ऊदला मोड पर वाहन चैकिंग शुरू कर दी, सामने से एक टाटा 407 आती हुई दिखाई दी, जिसकी ओर मुखबिर ने इशारा करके बताया, जिसे रोककर चैक किया गया तो गाडी में बैठे व्यक्तियों में से एक व्यक्ति खिडकी खोलकर मौके से भाग गया और शेष तीनों व्यक्तियों से पूछताछ की गयी.

तो इन्होने अपना नाम मुकीत, सकील, गुड्डू तथा तीनो ने भागे हुये व्यक्ति का नाम रहीश बताया। जिनके कब्जे से उक्त टाटा 407 न0 यूपी 13 टी 8307 को जनपद बुलन्दशहर से चुराना बताया गया जिसे बरामद कर पकडे गए आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। जिनसे अन्य घटनाएं खुल सकती हैं।

बाइट –अतुल कुमार श्रीवास्तव (एसपी सिटी, अलीगढ़)