हनुमान मंदिर में मिला युवक का शव, मिलने से मचा हडकंप

सीतापुर। सीएम योगी की सख्ती के बावजूद यूपी पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला जनपद के सिधौली कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक गांव के मन्दिर में 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी देने के एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

दरअसल रविवार रात करीब 10.30 बजे सिधौली कोतवाली क्षेत्र के भन्डिया गांव में स्थित हनुमान मन्दिर में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।