
आज हम देश के भीतर जिनकी बदौलत चैन से रह पा रहे। जिन्होंने अपनी जान देकर इस देश की रक्षा की है। ऐसे वीर शहीदों की वजह से ही भारत आज विश्व मे सम्मान पा रहा है। कारगिल के युद्ध में शहीद हुए रणबाकुरों के सम्मान में निकली यह परेड उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। उक्त उद्गार वेटर्न्स इंडिया के तत्वाधान में आयोजित कारगिल पराक्रम परेड के समापन अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कुलभूषण सिंह ने व्यक्त किये। शहीद उद्यान में शहीदों को नमन करते हुए सवायजपुर विधायक के प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी ने कहा कि भारत का इतिहास शौर्य और बलिदान का इतिहास है।
सीमा पर तैनात हमारे सैनिक भाइयों की शहादत को आज की पीढ़ी भूलने लगी है , भारत-पाक युद्ध हो या भारत -चीन युद्ध भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। कारगिल के युद्ध मे विजय वीर सैनिकों के पराक्रम की बदौलत ही मिली है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम माँ भारती के सपूतों को सम्मान दे और उनकी कुर्बानियों को जाया न जाने दे। आर आर इंटर कॉलेज से इस परेड का शुभारंभ हुआ। अमर जवान चौक पर बने शहीद स्तम्भ पर यात्रा के संयोजक दीपक वर्मा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कुलभूषण सिंह, नेकी की दीवार के संयोजक सचिन मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी ने पुष्पांजलि अर्पित की।
परेड का समापन शहीद उद्यान में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद भगत सिंह जी की प्रतिमा व शहीद स्तम्भ पर माल्यार्पण कर पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष दीपक शुक्ला , हरि सिंह आदि ने किया। जिसके बाद परेड में शामिल सभी देशभक्त नागरिकों ने शहीद स्तम्भ पर दीप प्रज्ज्वलन कर शहीदों को नमन किया।
#कारगिलपराक्रमपरेड में शामिल हो अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में समाजसेवी भरत पाण्डेय, के.के.अवस्थी , विनीत पांडेय , अभिषेक तिवारी , राजकीय इंटर कॉलेज के स्काउट मास्टर श्री रमेश वर्मा, आर आर इंटर कॉलेज के शिक्षक श्याम नारायण द्विवेदी ,एन एन सी प्रभारी श्री पंकज त्रिपाठी, डॉ. राजीव सिंह,जिला स्काउट मास्टर बेसिक डॉ. पंकज वर्मा,रोवर प्रभारी विपिन त्रिपाठी, शिक्षक विनीत श्रीवास्तव, शरद शर्मा,रामनाथ वर्मा,अरविंद कुमार,अजेंद्र प्रताप,पीयूष त्रिवेदी , राहुल राजपूत, अनिल वर्मा,धीरज, अंकित त्रिपाठी समेत स्काउट गाइड, रोवर,एनएनसी,आर आर कॉलेज,जीआईसी के छात्र शामिल रहे।