
अजमेर । कोरोनावायरस से बचाव के लिए शनिवार को दरगाह के निकट मुस्लिम मोची मोहल्ला में मुस्लिम सेवा संघ अजमेर शहर अध्यक्ष मोहम्मद अजहर और जुनेद पठान हसनी हुसैनी सोसायटी अजमेर कार्यवाहक के नेतृत्व में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया इसमें हाजी शेखजादा वसीम चिश्ती का विशेष योगदान रहा वेक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया।
मुस्लिम सेवा संघ अजमेर शहर अध्यक्ष मोहम्मद अजहर और
हसनी हुसैनी सोसायटी अजमेर के जुनेद पठान ने बताया कि कैम्प में डॉ अजय महावर के नेतृत्व में नर्सिंग स्टाफ ताहिर हुसैन, जितेंदर, विजेंदर, वसीम मौजूद थे डॉ अजय महावर ने बताया कि
स्थानीय लोगों को कोविशिल्ड प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई।
इस मौके पर ताजिम फरीदी, शेख सिद्दीक, अहतेशाम सिद्दीक़ी और हाजी अकील गौरी आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
हाजी शेखजादा वसीम चिश्ती ने वैक्सीनेशन कैंप में आने वाले लोगों का आभार जताया ।