
अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके एक आबादी की निवासी मां बेटी ने एसएसपी दफ्तर आकर शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई है कि इलाके के कुछ दबंगों से परेशान है। महिला का आरोप है कि वह तलाकशुदा है जिसका इलाके के एक नामजद व्यक्ति के साथ फोन पर बातें और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। देखते ही देखते नजदीकियां बढ़ गई। महिला ने आगे बताया कि उसको जानकारी हुई की युवक शादीशुदा है और उसके पास बच्चे भी हैं। यह जानकारी मिलने के बाद महिला के मुताबिक उसने दूरियां बनाना शुरु कर दी। इसी बात से चिढ़ कर नामजद युवक उसको धमकियां देने लगा। महिला के मुताबिक बीती 4 सितंबर को वह बाजार में कुछ सामान लेकर घर लौट रही थी। तभी आरोपी युवक आया और उसने गाली गलौज देते हुए मोबाइल छीन लिया। किसी प्रकार वहां से शिकायतकर्ता महिला घर पहुंची और अपनी मां से शिकायत की। जिसके बाद महिला और उसकी मां आरोपी के घर आक्रोशित होकर पहुंच गए। महिला का आरोप है कि वहां पहले से ही नामजद युवक के साथ अन्य युवक भी मौजूद थे। जिन्होंने बात करते-करते डंडे से महिला की मां के सिर पर प्रहार कर दिया। जिसके चलते उसकी मां के गंभीर चोट आ गई और वह जमीन पर गिर गई। महिला के मुताबिक नामजद चार आरोपी उसे कमरे के अंदर खींच ले गए और कोई नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया। इस दौरान चारों युवकों पर बलात्कार का आरोप महिला ने लगाया है। मामले की शिकायत जब संबंधित थाने पर नहीं सुनी गई तो थक हारकर एसएसपी दफ्तर पर न्याय की गुहार लगाई है।