अलीगढ़ के एसएसपी कार्यालय पर पहुंची विकलांग महिला, पति द्वारा किया जा रहा है प्रताड़ित, पुलिस में शिकायत करने के बाद भी नही हुई कार्यवाही

अलीगढ़ के थाना इगलास इलाके की रहने वाली विकलांग महिला न्याय के लिए अलीगढ़ के आला अधिकारियों के पास लगातार चक्कर लगा रही है, पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति के द्वारा धोखे में उससे शादी की गई, और जब वह ससुराल में रहने लगी तब उसे पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है, जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसको जबरन घर में रखा पीड़ित युवती ने जब इस मामले में थाने में शिकायत की उठाने में भी उस शिकायत पर कोई अमल नहीं हुआ, अब महिला रोती बिलखती एसएसपी कार्यालय पर न्याय की गुहार लगा रही है, जहां उसका कहना है कि उसके पति के द्वारा अभी एक नाबालिक के साथ तीसरी शादी कर ली गई है।