
मुख्यमंत्री ने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के माडल को देखा, इस दौरान माडल में कुछ फेरबदल की बात भी कही. कमरे और लाइब्रेरी की जगह को और सुव्यवस्थित करने के लिए कहा. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे. 14 सितम्बर को मोदी जाट राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करने आ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने दो साल पहले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की थी.