
अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरसा में खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ के साथ ही इलाका पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई, जो की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। परिवार की महिलाओं ने मृतक के भाइयों पर प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को अज्ञात में तहरीर दी गई है।
वीओ –प्राप्त जानकारी के मुताविक अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गाँव सिरसा निवासी करीब 70 वर्षीय अविवाहित अड़ीचंद्र हर रोज की तरह सोमवार की रात को खेत पर सोने चले गए। मंगलवार की सुबह जब परिवार के सदस्य खेत पर पहुँचे तो ट्यूबल वाली कोठरी में अड़ीचंद्र का गोली लगा शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना आग की तरह पूरे गांव में फेल गई। इधर घटना की जानकारी पुलिस तक पहुँची तो मौके पर क्षेत्राधिकारी बरला सुमन कनौजिया इलाका पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ पहुँच गई। जहाँ फॉरेंसिक टीम ने जाँच कर मुकए से साक्ष्य जुटाये हैं। मृतक के परिजनों में महिलाओं का आरोप है कि अड़ीचंद्र अविवाहित थे। जिनसे प्रोपर्टी को लेकर उन्हीं के भाइयों से अक्सर विवाद हो जाया करता था। वहीं, सीओ सुमन कनौजिया ने बताया कि, हत्या मामले में मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चर्चाएं कई प्रकार की चल रही हैं। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।