अलीगढ़ में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मां बेटी की हुई मौत

एंकर – अलीगढ़ में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मां बेटी की मौत हो गई। मायके जाते समय ये घटना थाना सासनी गेट के ईसा नगर में हुई। बताया जा रहा है कि बिजली के पोल पर स्विच लगा है, और बारिश के चलते इस पर करंट उतर आया।और करीब से गुजरते समय पोल टच हो गया जिसके चले मां बेटी की करंट से चिपक गये और मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथरस की रहने वाली पूनम अलीगढ़ में अतरौली स्थित मायके जा रही थी।अलीगढ़ में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मां बेटी की हुई मौत

वे आफिस में काम करने वाले विपिन के साथ बाइक से आ रही थी। सासनी गेट पहुंचने पर विपिन का मौबाइल बंद हो गया, इस बात की सूचना देने के लिए वे अपने ईसा नगर स्थित घर पर गये , वहीं पास के खंभे की चपेट में मां पूनम और सात साल की बेटी सौम्या बिजली के पोल की चपेट में आ गई। लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन बारिश होने के चलते करंट आ रहा था। मां पूनम ने मौके पर दम तोड़ दिया, वहीं बेटी की जेएन मेडिकल कालेज में मौत हो गई। मृतक के भाई अतरौली से मौके पर आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से मां बेटी की मौत हो गई। 

बाइट – संजय, भाई

बाइट – प्रदीप , भाई  

BIJLI SE CHUPAK KAR MA BETI KI MOUT