
बीते दिनों देश की राजधानी दिल्ली में महिला डिफेन्स कर्मी के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या मामले को लेकर हर तरफ आक्रोश जारी है। अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के बैनर तले हबीब गार्डन से लेकर सेंटर प्वाइंट चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। समाजवादी नेता ने कहा, दिल्ली के अंदर 21 वर्षीय युवती की युवती जो दिल्ली सिविली डिफेन्स में कार्यरत थी। उस बेटी के साथ कुछ दरिंदों ने बलात्कार करने के बाद उसकी बेरहमी के साथ निर्ममता से हत्या कर दी गई थी और दरिंदों ने बलात्कार और हत्या करने के बाद उसके शव को हरियाणा राज्य के फरीदाबाद में ले जाकर फेंक दिया गया था। जिसका शव फरीदाबाद से बरामद हुआ था। जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार कहती है कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ लेकिन इस हत्या के बाद क्या इसी तरह बेटियां पढ़ेगी और बेटियां बचेंगी। उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली में इस तरह की घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं। जबकि हाथरस और दिल्ली में दलित बेटियों के साथ एक के बाद एक घटनाएं हुई हैं। जबकि मोदी की सरकार में दिल्ली में हुई युवती की हत्या के बाद पुलिस वाले भी महफूज नहीं है। मोदी के नाक के नीचे एक युवती की बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी गई। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का घोर निंदा एवं विरोध करते हुए भर्त्सना करते हैं। इसी लिए इंसाफ की मांग करते हुए हत्यारोपी बलात्कारियों को फांसी और मृतका के परिजनों को 5 करोड़ रुपए देने की मांग पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है।