प्रकृति प्रेमियों ने शोक सभा आयोजित कर दी वृक्ष को श्रद्धांजलि

एंकर—आपने अभी तक किसी इंसान के कत्ल पर लोगों को आक्रोश व्‍यक्‍त करते देखा या सुना होगा। लेकिन जिले में एक अजब गजब मामला सामने आया। यहां किसी ने एक जामुन के पेड़ को मनमाने तरीके से काट डाला। जब सुबह लोग उठे तो उन्‍हें ये देखकर बड़ा गुस्‍सा आया। इसके बाद उन्‍होंने बाकायदा एक शोकसभा आयोजित करके जामुन के पेड़ को भावभीनी श्रद्धांजलि दे डाली।

Vo–मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शहर के नघेटा रोड का है। शहर कोतवाली क्षेत्र के नघेटा रोड पर मनमाने तरीके से काटे गए जामुन के पेड़ के लिए स्‍थानीय लोगों संग प्रकृति प्रेमियों ने मिलकर एक शोक सभा का आयोजन किया है। इसके अलावा इस वृक्ष की हत्या पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित की।इस बारे में प्रकृति प्रेमी राकेश पांडे का कहना है कि प्रशासन को शहरी क्षेत्र में मनमाने तरीके से इस तरह पेड़ों को नहीं कटवाना चाहिए। एक ओर जहां पर्यावरण प्रेमी पौधे लगाकर समाज में एक अच्छा संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हरे पेड़ों के इस तरह के कटान से लोगों में ज़बरदस्त आक्रोश है।

Vo–हालाँकि सोशल मीडिया पर हरे भरे पेड़ को काटे जाने को लेकर लोगो के आक्रोश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर में काटे जा रहे हरे पेड़ के कटान पर रोक लगा दी है। लेकिन बड़ा सवाल है कि एक तरफ वृक्ष लगाने को लेकर शपथ ली जा रही है वही दूसरी तरफ हरे पेड़ों को काटकर पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

बाईट — राकेश पांडे प्रकृति प्रेमी