अखिलेश के वार पर सिद्धार्थनाथ का पलटवार

2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टियों के आलाकमान नेताओ ने कमर कस ली है और विपक्षियो पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जहां भोपाल में प्रेस काॅफ्रेस कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। तो योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी अखिलेश के सवालों पर तीखा प्रहार कर पलटवार किया।अखिलेश के वार पर सिद्धार्थनाथ का पलटवार

पूर्व सपा सरकार ने हमे विरासत में गुंडाराज दिया जिसको योगी सरकार ठीक कर रही है। साथ ही लोकसभा चुनावों पर सपा पर कटाक्ष करते हुये कहा सत्ता मे रहने वाली पार्टी 2017 के चुनावों में बैसाखी के सहारे लड़ी और लोकसभा में भी बैसाखी का प्रयोग करना चाहती जो यूपी में अपनी जमीन नही बचा सकते तो मध्यप्रदेश में जाकर क्या लड़ेंगे।

सपा में परिवाद पर बोलते हुये स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वो समाजवाद की बात करते है वो अभी तक परिवाद खत्म नही हुई है। दूसरी तरफ लखनऊ में सर्राफा व्यापारी के हुई आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी बीजेपी की पीठ थपथपाते हुये कहा कि यह बीजेपी की देन है। वही बरेली में निदा खान मामले पर सिद्धार्थनाथ ने निदा खान को इंसाफ मिलने की बात कहते हुये विपक्षियो से जबाव मांगा है। साथ ही बूमेन बिल पर विपक्षियो से तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने की मांग की।

सिद्धार्थनाथ सिंह,प्रवक्ता ,उत्तर प्रदेश सरकार