
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था हमेशा एक बड़ा सवाल रही है। कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भी कई बार सवालों के घेरे में घिरती रही है। चाहे वह जेल में मुन्ना बजरंगी की गई हत्या का मामला हो या उत्तर प्रदेश में आए दिन हो रही रेप की घटनाएं हो , चाहे आए दिन हो रही हत्याओं का मामला। 
उत्तर प्रदेश पुलिस उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत करने की जगह लगातार प्रयोगों के दौर में व्यस्त हैं। अभी जल्द ही एक थाने में चार एसएसआई नियुक्ति करने का फार्मूला जहां पूरी तरीके से फेल साबित हुआ जिसके बाद खुद पुलिस मुखिया ओपी सिंह ने पूरे फार्मूले की समीक्षा करते हुए उसे फेल करार दिया। वही अब उत्तर प्रदेश पुलिस फिर एक नए फार्मूले के साथ जनता के सामने लाने जा रही है अब उत्तर प्रदेश पुलिस डिजिटल वॉलंटियर बनाने का एक नया फॉर्मूला जनता के बीच पेश करने की तैयारी में है। जिसमें की थाना स्तर पर 250 डिजिटल वॉलंटियर बनाए जाएंगे जो कि सोशल मीडिया में भ्रामक खबरों का खंडन करने का काम करेंगे।
बड़ी बात यह है कि जहां उत्तर प्रदेश में लगातार कई ऐसी वारदात सामने आई हैं जिसमें कि उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि धूमिल होती हुई नजर आती है मगर वही उत्तर प्रदेश पुलिस उन मामलों पर ध्यान ना देते हुए नए नए प्रयोगों में अपना समय खपाने में लगी हुई है। बड़ी बात यह है कि खुद पुलिस मुखिया ओपी सिंह यह बात कह रहे हैं कि अगर यह प्रयोग काम नहीं कर पाया तो हम खुद इसको वापस ले लेंगे। तो कहीं ना कहीं यह साफ है कि पुलिस मुखिया ओपी सिंह खुद इन फार्मूलो पर पूरी तरीके से भरोसा नहीं कर रहे हैं ।देखना यह होगा कि अब इस नए शिगूफे के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस आगे कौन से नए नए प्रयोग करती है।
ओपी सिंह ( डीजीपी )