डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही न होने से रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद नाराज…

एंकर–डग्गामार निजी बसों के संचालन कों रोकने के लिए क्षेत्रीय मंत्री के द्वारा लिखे गए पत्र के बाद उन्हें डग्गामार बसों के संचालकों द्वारा धमकी मिलनी शुरू हो गई है , परिवहन विभाग के द्वारा पत्र पाने के बाद बसों के संचालन पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया गया लेकिन डग्गामार निजी डबल डेकर बसों का अभी तक पूर्ण रुप से संचालन बन्द नहीं हुआ है।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश हरदोई क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र बहादुर ने बताया कि राजनीतिक प्रष्ठभूमि व अन्य लोगों से धमकी मिल रही है। क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र बहादुर ने बताया कि अगर किसी प्रकार की कोई घटना उनके साथ होती है, तो इसके लिए एआरटीओ प्रवर्तन व प्रशासन पूर्ण रुप से होंगे जिम्मेदार।, क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र बहादुर कों धमकियां मिलने से रोडवेज कर्मचारियों में रोष व्याप्त है.। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक को रोडवेज एनके त्रिवेदी का कहना है की डग्गामार वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और यह लगातार चलाया जाएगा इस संबंध में शासन को भी पत्र लिखा गया है।