कल से तीन दिनों तक रायपुर, दुर्ग व बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश होने के बने हुए है आसार

मानसूनी तंत्र एक बार फिर से सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से लगातार तीन दिनों तक रायपुर, दुर्ग व बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार बने हुए है। साथ ही इससे अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी। लगातार फिर बारिश होने के आसार से एक बार फिर ठंडकता बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि बारिश की झड़ी के स्थान पर अच्छी बारिश होगी। साथ ही मंगलवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है। सोमवार दो अगस्त को रायपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जगदलपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ÌôÜæƒææÅU ¹æL¤Ù ÙÎè ·ð¤ Õè¿ ×ð¢ çSÍÌ çàæß ×¢çÎÚU ·ð¤ ÎàæüÙ ·ð¤ çܰ ÁæÙ Áôç¹× ×ð¢ ÇUæÜÌð

बीते हफ्ते लगातार चार दिनों तक लगी बारिश की झड़ी से रायपुर सहित कई क्षेत्रों को शनिवार से राहत मिल गई है। हालांकि मानसूनी तंत्र की सक्रियता के चलते रायपुर समेत प्रदेश भर में सोमवार को भी बादल छाए रहे और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। लगातार बारिश से भी 58 फीसद ही भरे जलाशय पिछले हफ्ते हुई लगातार बारिश के बाद भी प्रदेश के जलाशय अभी तक 58 फीसद ही भर पाए है। जबकि इस साल मानसून भी अपने निर्धारित समय से पांच दिन पहले छत्तीसगढ़ पहुंचा था। यह बन रहा सिस्टममौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश व उससे लगे उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर है। साथ ही चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किमी ऊंचाई तक स्थित है। अब इसके पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसके प्रभाव से ही मंगलावर तीन अगस्त को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।