
सीतापुर के रामपुर मथुरा प्राथमिक विद्यालय भागीपुर के परिसर में बरसात आते ही जलभराव हो गया है पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है जिससे परिसर में बड़ी बड़ी घास झाड़ियों का रूप ले लिया है जलभराव होने से अनेक बीमारियों से बच्चों में खतरा उत्पन्न होने का डर भी है जिससे बच्चे विद्यालय आना पसंद नहीं करते हैं विद्यालय परिसर का हैंडपंप भी जलभराव के दायरे में है वह काफी गहराई में है जिससे पानी भी सही नहीं आता है.
जिससे बच्चों को पानी पीने के लिए गांव को जाना पड़ता है और इसी जलभराव में शौचालय भी बना हुआ है जिसके अंदर काफी जंगल हो गया है जिससे बच्चों व अध्यापकों को टॉयलेट के लिए बाहर जाना पड़ता है इस विद्यालय में कुल 150 छात्र पंजीकृत है जिसमें सोमवार के दिन लगभग 50 छात्र उपस्थित रहे इस विद्यालय में 6 अध्यापक तैनात है जिसमें 4 महिला शिक्षक हैं प्रधानाध्यापक गीता मेम ने बताया की हम लोगों को टॉयलेट जाने के लिए गांव में ही बने उच्च प्राथमिक विद्यालय मैं जाना पड़ता है वह पानी पीने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है ना तो कोई रास्ता है गंदगी का अंबार है कई बार मैंने प्रधान को भी अवगत कराया लेकिन विद्यालय की समस्या का निदान नहीं हो पाया वही प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय मैं बाउंड्री वाल भी नहीं है जिससे जानवर भी विद्यालय परिसर के अंदर घूमा करते हैं.