सरकारी जिला अस्पताल बना तालतलैया

एंकर – अलीगढ़ में मानसून की पहली बारिश में ही सरकारी जिला अस्पताल ताल तलैया बन गया, जिसके चलते मरीजों को लेकर आने जाने वालों को यहां काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रामघाट रोड पर स्थित सरकारी दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय बना हुआ है। डेली यहां करीब सैकड़ों मरीज इलाज कराने के लिए आते है।
लेकिन आज आने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते यहां जल भराव हो गया। लबालब भरे पानी से लोगों को निकल कर जाना पड़ा। अस्पताल के गेट से इमरजेंसी जाने तक पूरी सड़क पानी से भरा हुआ है , लोग इसी पानी में से होकर के आने को मजबूर हैं। पहली ही बारिश में जिला अस्पताल का हाल बुरा है।रामघाट रोड पर स्थित अस्पताल में मरीजों को आने में दिक्कत हुई ।घंटे भर की बारिश में ही बुरा हाल हो गया। सरकारी अस्पताल की सड़क पर चारों तरफ पानी भरा हुआ है।  जिससे यहां आने वालों को परेशीनी उठानी पड़ी। पानी की निकासी नहीं होने से अस्पताल आने वाली सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं अस्पताल प्रशासन इस अव्यवस्था पर आंख बंद किये बैठा रहा। बरसात के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। 


बाइट–पुलिस कर्मी 
बाइट–राजवीर (तीमारदार)
बाइट–विशम्भर (तीमारदार)